Public App Logo
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के मानक चौक गांव में रात के अंधेरे में चोरों ने 22 बिजली के खंभों से तार चोरी कर लिए। बिजली के तार चोरी होने से ग्रामीणों और किसानों में हड़कंप मच गया है। किसानों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में एक महीने के भीतर यह तीसरी बार बिजली के तार चोरी की घटना हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने और पुलिस से तार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। . . . . #Hapur #HapurNews #Garhmukteshwar #ElectricityWireTheft #PowerTheft - Fatehabad News