Public App Logo
आगरा। फिल्म ‘बंटवारा’ के खिलाफ योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजपुर चुंगी स्थित पन्ना सिनेमा पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टरों के साथ आमिर खान और सनी देओल की तस्वीरें जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने ‘आमिर खान मुर्दाबाद’, ‘सनी देओल मुर्दाबाद’ और ‘बंटवारा मूवी बैन करो’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन स्थल पर ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगाए गए। कुंवर अजय तोमर ने आरोप लगाया कि फिल्म में हिंदुओं को कथित तौर पर नकारात्मक और मुसलमानों को सकारात्मक रूप में दिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने फिल्म के कथित चित्रण पर आपत्ति जताते हुए इसे हिंदू समाज की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताया और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने फिल्म अभिनेता सनी देओल को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि पूर्व में देशभक्ति फिल्मों के जरिए उन्होंने लोगों के बीच पहचान बनाई है, लेकिन इस फिल्म को लेकर संगठन उनसे असहमत है। प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मनमोहन तोमर, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा राजकुमार प्रजापति, सोहन कुशवाहा, लकी कुमार, विवेक शर्मा, लोकेंद्र जादौन, बंटी जादौन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नोट: प्रदर्शन के दौरान लगाए गए आरोप संगठन के पदाधिकारियों के बयान पर आधारित हैं। फिल्म के कथानक और संबंधित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस रिपोर्ट में नहीं की गई है। . . . . #Agra #AgraNews #BantwaraMovie #Bantwara #AamirKhan #SunnyDeol - Fatehabad News