कुलपहाड़: पनवाड़ी मिशन शक्ति केंद्र का एएसपी ने किया निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह ने शनिवार को थाना पनवाड़ी स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं और संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की। पुलिस कर्मियों को सभी अभिलेख नियमित रूप से अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। एएसपी ने महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने।