सोहागपुर: नगर के सीवर लाइन एवं निर्माणाधीन कार्य का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नगर में बनाये जा रहे सीवर लाइन एवं बस स्टैंड से लल्लू सिंह चौक तक निर्माणाधीन सड़क के कार्य का कमिश्नर बीएस जामोद ने सोमवार को निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवर लाइन एवं निर्माणाधीन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चत करें, जिससे आवागमन में नागरिकों को सुविधा मिल सकें।