सोहागपुर: नगर के पुराना बस स्टैंड में स्थित हनुमान मन्दिर में हनुमान जयंती को लेकर किया गया अखंड रामायण पाठ
नगर के पुराना बस स्टैंड में स्थित हनुमान मन्दिर में हनुमान जयंती कल मंगलवार को धूमधाम से बनाई जाएगी। इसके लिए मंदिरों को भव्य सजाया गया है। मंदिर में सोमवार को हनुमान जयंती के 24 घंटे पहले रामायण पाठ शुरू हो चुके हैं। बाबा के भक्त तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंदिरों की भव्य सजावट के साथ रंग-बिरंगी लाइट्स लगाई गई है।