सोहागपुर: कल्याणपुर में स्थित हनुमान मन्दिर सहित अन्य मंदिरों में हनुमान जनमोत्स्व को लेकर की जा रही तैयारियां
जिला मुख्यालय से सटे कल्याणपुर में स्थित हनुमान मन्दिर सहित अन्य मंदिरों में हनुमान जयंती महोत्सव की तैयारी सोमवार को शुरू हो गई है। 23 अप्रैल को सुबह 4.30 बजे से हनुमान जी महाराज का अभिषेक एवं दोपहर में नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, इसके साथ ही शाम से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।