सोहागपुर: पतखई घाट में पलटी बस के घायल व्यक्तियों की डायल हंड्रेड पुलिस ने तत्काल की मदद, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतखई घाट में बारातियों से भरी बस पलट गई। पुलिस ने सोमवार की शाम को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल से थाना खैरहा 100 डायल को सूचना दी गई कि पतखई घाट में एक बस पलट गई है।उक्त सूचना पर थाना खैरहा डायल हेन्ड्रेड की पुलिस एवं सिंहपुर पुलिस ने उक्त स्थान में पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।