सोहागपुर: बुढार रोड स्थित कार पार्लर की दुकान में घुसकर मारपीट करने वालों की कोतवाली थाने में हुई शिकायत
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के बुढार रोड स्थित कार पार्लर की दुकान में घुसकर मारपीट करने वालों की कोतवाली थाने में शिकायत हुई है। शिकायतकर्ता जयसिंह तनेजा ने बताया है कि अज्ञात व्यक्ति दुकान के अंदर घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिए हैं। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है मारपीट करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात उन्होंने शिकायत में की है।