सोहागपुर: नगर के गोरतरा पास अज्ञात कार चालक ने बछड़े को मारी टक्कर, गौसेवकों ने उपचार कर पहुंचाया गौशाला
नगर के गोरतरा के पास रविवार की रात को अज्ञात कार चालक ने बछड़े का एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना प्राप्त होते ही नंदी गौ सेवा के गौ सेवकों मौके स्थल पर पहुंचकर घायल गाय का उपचार किया। सोमवार को गौ सेवक विकास जोतवानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात कार चालक ने बछड़े का एक्सीडेंट कर दिया है।