बांका: कटोरिया बस स्टैंड से पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
Banka, Banka | May 13, 2024 सदर थाना की पुलिस ने कटोरिया बस स्टैंड से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक को सोमवार को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि डोमोडीह निवासी हिमांशु कुमार शराब के नशे में कटोरिया बस स्टैंड में हंगामा कर रहा था। जिसे सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।