बांका: कामतपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिला को दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर किया जख्मी, थाने में की गई शिकायत
Banka, Banka | May 13, 2024 कामतपुर गांव में जमीन विवाद में महिला को गांव के ही दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। जिससे महिला मंजू देवी जख्मी हो गई। घटना के बाद जख्मी अवस्था में ही महिला थाना पहुंची और गांव के ही बैद्यनाथ यादव मेघ यादव समेत चार लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है।