बांका: कैथा गांव के बहियार में प्रतिबंध के बाद भी किसान खेतो में जला रहे रबी फसल की पराली, बीएओ ने कहा जांच कर होगी कारवाई
Banka, Banka | May 13, 2024 कैथा गांव के बहियार में प्रतिबंध के बाद भी किसान खेतों में रबी फसल की पराली को आग लगाकर जला रहे हैं। इससे खेतों की मिट्टी खराब होने के साथ साथ पर्यावरण भी दूषित हो रही है। लगातार शिकायत के बाद प्रखंड के कृषि पदाधिकारी चितरंजन चौधरी ने बताया कि इसकी जांच कर दोषी किसानों को चिन्हिंत कर उसपर कार्रवाई की जाएगी।