थरथरी: भक्ति के रंग में रंगा माधोपुर, 1100 महिलाओं-कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
माधोपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार की सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में करीब 1100 महिलाएं एवं कुमारी कन्याएं शामिल हुईं। सिर पर कलश लेकर निकली महिलाओं और कन्याओं से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के