गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को सदर अस्पताल में व्यवसायी संघ की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित होगा। बुधवार 5 बजे संघ अध्यक्ष शंकर साह, सह संयोजक मोहन राव के द्वारा बैठक की करते हुए सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील की है। रक्तदाताओं को ‘रक्तवीर सम्मान पत्र’ देकर सम्मानित किया जाएगा।