जमुई: केआंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन का मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
आँगन का मिलन कार्यक्रम के अवसर पर आँगनवाडी केंद्र सं-19 अगहरा में आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी नवीन द्वारा गर्भवती माता की गोदभराई की रस्म तथा 6 माह पुर्ण कर चूके शिशु का अन्नप्राशन कराया गया। इसके अलावा जिले के सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर ऑगन का मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 6:30 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है। वहीं DDC द्वारा झाझा प्रखंड अंतर्गत कार्यक्रम में
भाग लिया गया एवं' उनके साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना
पदाधिकारी भी शामिल रहे। साथ ही जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी द्वारा भी विभिन्न
प्रखंडों में ऑगनवाडी केन्द्रों पर भ्रमण कर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता एवं मार्गदर्शन किया
गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं लाभार्थियों से संवाद करते हए उन्होंने मातृ एवं शिशु
स्वास्थ्य पोषण तथा स्वच्छता के समुचित विकास के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक सुझाव दिए।
जिला पदाधिकारी, जमई द्वारा आँगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित विभिन्न
सेवाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की गई तथा लाभार्थियों से आँगनवाडी केंद्र से मिलने
वाली सेवाओं के संबंध में संवाद किया गया. उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री
महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी. आई०सी० डीएस० जिला परिवहन पदाधिकारी
जमुई तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जमुई श्रीमती वीनु कुमारी, जिला समन्वय एन.एन.एम
सहित आँगनवाडी सेविका, सहायिका, लाभार्थी, एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे
कार्यक्रम का उद्देश्य आँगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं बाल
विकास संबंधी सेवाओं, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत
पात्र
लाभुको
पर भी चर्चा की गई, तथा समुदाय से जोड़ना जोडकर लाभर्थियों लाभ प्रदान करने
पर भी बल दिया गया । #jamuitopnews #jamui #anganbadi #dmjamui #ddcjamui
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026