प्रतापगढ़: मझिगवां नहर पुल के पास मान्धाता पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मान्धाता प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष यादव के नेतृत्व में उ0नि0 अनूप यादव मय हमराह कां0 हरिपाल द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान तनवीर पुत्र मो0 दाउद निवासी ग्राम मरखामई थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज को थाना मान्धाता क्षेत्रांतर्गत मझिगवां नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया ।