मखदुमपुर: टेहटा बाजार से पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मखदुमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टेहटा बाजार से हत्या के एक मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति सुदर्शन यादव बताया जाता है। रविवार की शाम 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पूर्व में हत्या का एक हत्या का मामला दर्ज हुआ था।जिसमे सुदर्शन यादव फरार चल रहा था।