मखदुमपुर: छरियारी गांव में किसान संघर्ष समिति की हुई बैठक, 26 जनवरी को प्रखंड कार्यालय में महा पंचायत का किया जाएगा आयोजन
रविवार की दोपहर 2 बजे किसान संघर्ष समिति का एक दिवसीय बैठक छरियारी गांव स्थित कार्यालय में रखा गया। जिसकी अध्यक्षता तपेश्वर यादव ने किया। बैठक में मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय पर 26 जनवरी को एवं जहानाबाद जिला मुख्यालय पर 31 जनवरी को महापंचायत करने का निर्णय लिया गया ।बैठक में मंजय कुमार ,तपेश्वर यादव,सिद्धनाथ कुमार समेत कई मौजूद थे।