मखदुमपुर: परसोना गांव में जमीनी विवाद में गोलीबारी, एक युवक की मौत
शनिवार की रात लगभग 9 बजे वाणावर पर्यटन थाना क्षेत्र के परसोना गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोली चलने से एक युवक की मौत हो गया । मृतक परसोना गांव निवासी विजय यादव का 26 वर्षीय पुत्र लोकनाथ यादव बताया जाता है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय यादव एवं जितेंद्र सिपाही में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है।