मखदुमपुर: मखदुमपुर पुलिस ने लूट मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
मखदुमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टेहटा थाना क्षेत्र के पीरगंज गांव में छापेमारी कर लूट कांड के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शनिवार की शाम 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पूर्व में मखदुमपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट की घटना हुई थी।जिसमे रोशन कुमार फरार था।