सारठ: थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को भगाने के दर्ज मामले में, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा; किशोरी को कोर्ट ले जाएगी
Sarath, Deoghar | Sep 30, 2026 सारठ थाना के एक गांव से नाबालिग को भगाने के दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी को बुधवार शाम 7 बजे जेल भेजने, वहीं किशोरी का मेडिकल जांच व कोर्ट में प्रस्तुत करने की बात कही। दर्ज मामले में किशोरी के पिता ने चितरा थाना के बिशमाडीह के कांग्रेस हेम्ब्रम पर बेटी को शादी की नियत से भगाने का आरोप लगाते, पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी व आरोपी पर कार्रवाई की मांग की थी।