सरैया: सरैया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरव कुमार हुए शामिल
सरैया में हर घर झंडा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, BDO हुए शामिल सरैया। हर घर झंडा अभियान के तहत बुधवार को सरैया प्रखंड मुख्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। दिन करीब 9 बजे निकली प्रभात फेरी में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौरव कुमार समेत स्कूली बच्चे एवं अन्य लोग शामिल हुए।