नरकटियागंज में एक युवक की स्मैक की ओवरडोज लेने से मौत हो गई है। मृत युवक की पहचान नगर के शिवगंज निवासी प्रभुनाथ मिश्र का पुत्र शिवम कुमार मिश्र उम्र 25 वर्ष के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक स्मैक पीने का आदी था। शुक्रवार को वह स्मैक का ओवरडोज ले लिया और घर में बहुत देर तक अचेत अवस्था में पड़ा रहा।