शाजापुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के बायपास पर ट्रक से लाखों रुपए की चायपत्ती चोरी, पुलिस कर रही मामले की जांच
कोतवाली थाना क्षेत्र में बायपास रोड पर ढाबे पर खड़े ट्रक से लाखों रुपए कीमत की चायपत्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुवाहटी से चायपत्ति भरकर जलगांव जा रहे ट्रक से माल चोरी हुआ है। ट्रक चालक शनिवार रात को बाइपास रोड स्थित ढाबे पर रुका। यहां खाना खाने के बाद वह सो गया।