शाजापुर: अजाक्स संगठन ने कलेक्ट्रेट में एसडीएम को मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे, विभिन्न मांगों को लेकर
शाजापुर में विभिन्न मांगों को लेकर अजाक्स ने सीएम और कलेक्टर के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन एसडीएम को सौंपे। सीएम के नाम ज्ञापन में अजाक्स की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई, वहीं कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में विगत दिनों ग्राम टुकराना में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपियों पर रासुका लगाई जाने की मांग की।