शाजापुर: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा मंत्री के बयान पर महिला कांग्रेस ने शाजापुर कोतवाली थाने पर ज्ञापन सौंपा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के मंत्री द्वारा दिए गए बयान को लेकर शाजापुर कोतवाली थाने पर महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन।रविवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली थाने पर पहुंची। थाने पर ज्ञापन देते हुए बताया कि विगत दिनों भाजपा के दो मंत्रियों द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ बयान में आतंकवादी शब्द कहां गया।