शाजापुर: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले के 728 केंद्रों पर लगभग 49 हजार लोगों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी
शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन विभाग ने मिलकर शिक्षा सत्र की - शुरुआत में असाक्षर को चिह्नित किया है। इनमें से 49 हजार से ज्यादा असाक्षर व्यक्ति रविवार को परीक्षा में शामिल हुए जिसके लिए जिले 728 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा समय प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक रहा जिसमे नवसाक्षर - अपनी सुविधानुसार समय पर उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुए ।