शाजापुर: कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों से शाजापुर पहुंचे, सभा में नदारद रहे, फ्लाप शो रहा
शाजापुर शहर में कांग्रेस पार्टी के बेनर तले क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने रविवार को सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी ) को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के विरोध में सैकड़ों ट्रैक्टरों से एक ट्रैक्टर रैली निकाली और सोयाबीन के भाव को 6000 रुपये प्रति क्विंटल की दर बढ़ाने की मांग की लेकिन बस स्टेंड क्षेत्र में मुख्य सभा फ्लाप रही , ज्यादातर किसान नदारत दिखे।