🔥 कानपुर: मंधना पुलिस चौकी में खड़े वाहनों में भीषण आग, दो कार और ई-रिक्शा जलकर राख!
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना में भोर पहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस चौकी में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई वाहनों के टायर तेज धमाकों के साथ फटने लगे।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दो कार और एक ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर राख हो गए।
शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर आग लगाने वालों की तलाश में जुटी है।
📍 स्थान: मंधना, कानपुर नगर
खबर से जुड़े अपडेट के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
#Kanpur #Bithoor #Mandhana #KanpurNews #BreakingNews FireIncident UPNews KanpurPolice GroundZeroNews कानपुर बिठूर मंधना आगजनी
Mathura, Mathura | Nov 4, 2026