कानपुर देहात में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की!
माती जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन में ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक लेखाकार समेत विभिन्न कर्मचारी शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम मासिक मानदेय 24 हजार रुपये करने, कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, सामाजिक सुरक्षा, नियमित वेतन निर्धारण और सेवा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिला प्रभारी दीपक मिश्रा और जिला मंत्री रामानुजम समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान दिवंगत कर्मचारियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
अब सवाल यह है कि कर्मचारियों की इन मांगों पर शासन कब