कानपुर: ऑटो चालक बृजनंदन यादव हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, लूटा गया ऑटो बरामद।
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एचएएल परिसर के पास 12 नवंबर को ऑटो चालक बृजनंदन यादव का शव मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी राज की पहचान की। 27 नवंबर को पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और मृतक का लूटा गया ऑटो बरामद किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
बाइट: शिवा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी।
#Kanpur #KanpurNews #Chakeri #KanpurPolice #PoliceEncounter MurderCase CrimeNews BreakingNews GroundZeroNews AutoDriver
Mathura, Mathura | Nov 28, 2026