Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

महुली पुलिस की संवेदनशील पहल: वृद्धजनों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने गांव-गांव जाकर बढ़ाया भरोसा, सुरक्षा और सहायता का दिया भरोसा संतकबीरनगर, 08 जुलाई। जनपद में पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की। पुलिस टीम ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी, उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सहायता व मार्गदर्शन प्रदान किया।यह अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वृद्ध नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया।वृद्धजनों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उनके बीच पहुंचना सुरक्षा का एहसास कराने के साथ-साथ समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है।महुली पुलिस का कहना है कि पुलिसिंग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच सहयोग, विश्वास और आत्मीयता को और अधिक मजबूत किया जा रहा है, ताकि एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

MORE NEWS

जौहर यूनिवर्सिटी पर सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम का बयान, बोले– कार्रवाई हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

संतकबीरनगर में जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने की बात द्वेष की भावना से कही जा रही है।

अब्दुल कलाम ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हनुमान मंदिर में नमाज़ पढ़े जाने का जो दावा किया गया है, वह पूरी तरह गलत है और ऐसा कभी नहीं हुआ।

 उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी में केवल मुस्लिम समुदाय के ही नहीं, बल्कि हिंदू समुदाय के बच्चे भी पढ़ते हैं। साथ ही जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें भी निशुल्क शिक्षा दी जाती है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई, तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

जौहर यूनिवर्सिटी पर सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम का बयान, बोले– कार्रवाई हुई तो होगा बड़ा आंदोलन संतकबीरनगर में जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने की बात द्वेष की भावना से कही जा रही है। अब्दुल कलाम ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हनुमान मंदिर में नमाज़ पढ़े जाने का जो दावा किया गया है, वह पूरी तरह गलत है और ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी में केवल मुस्लिम समुदाय के ही नहीं, बल्कि हिंदू समुदाय के बच्चे भी पढ़ते हैं। साथ ही जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें भी निशुल्क शिक्षा दी जाती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई, तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 19, 2026

मेहदावल में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठाई मांग

टड़वरिया चौराहे पर जयराम पाण्डेय ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, विभिन्न मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

संतकबीरनगर। मेहदावल क्षेत्र के टड़वरिया चौराहे पर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के संकल्प अभियान यात्रा पर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जयराम पाण्डेय एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में गाय को गौ माता माना जाता है, लेकिन उसे राष्ट्र माता का दर्जा अभी तक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब विभिन्न समाजों के लोग भी इस मांग का समर्थन कर रहे हैं, फिर भी सरकार इस दिशा में कदम नहीं उठा रही है।

उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के मुद्दे पर जनता को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी राय प्रकट करनी चाहिए।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी से जुड़े एक बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। साथ ही उन्होंने अपने ऊपर लगाए जाने वाले राजनीतिक आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जब सरकार के पास सवालों का उत्तर नहीं होता, तब विरोध करने वालों को अलग-अलग राजनीतिक पहचान देने की कोशिश की जाती है।

एथेनॉल नीति के संबंध में पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर टिप्पणी की और इस विषय पर अपनी राय रखी।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शंकराचार्य का स्वागत किया। टड़वरिया चौराहे पर जयराम पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ स्वागत कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा।

मेहदावल में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठाई मांग टड़वरिया चौराहे पर जयराम पाण्डेय ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, विभिन्न मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना संतकबीरनगर। मेहदावल क्षेत्र के टड़वरिया चौराहे पर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के संकल्प अभियान यात्रा पर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जयराम पाण्डेय एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में गाय को गौ माता माना जाता है, लेकिन उसे राष्ट्र माता का दर्जा अभी तक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब विभिन्न समाजों के लोग भी इस मांग का समर्थन कर रहे हैं, फिर भी सरकार इस दिशा में कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के मुद्दे पर जनता को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी राय प्रकट करनी चाहिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी से जुड़े एक बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। साथ ही उन्होंने अपने ऊपर लगाए जाने वाले राजनीतिक आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जब सरकार के पास सवालों का उत्तर नहीं होता, तब विरोध करने वालों को अलग-अलग राजनीतिक पहचान देने की कोशिश की जाती है। एथेनॉल नीति के संबंध में पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर टिप्पणी की और इस विषय पर अपनी राय रखी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शंकराचार्य का स्वागत किया। टड़वरिया चौराहे पर जयराम पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ स्वागत कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 19, 2026

महुली पुलिस की संवेदनशील पहल: वृद्धजनों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने गांव-गांव जाकर बढ़ाया भरोसा, सुरक्षा और सहायता का दिया भरोसा संतकबीरनगर, 08 जुलाई। जनपद में पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की। पुलिस टीम ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी, उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सहायता व मार्गदर्शन प्रदान किया।यह अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वृद्ध नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया।वृद्धजनों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उनके बीच पहुंचना सुरक्षा का एहसास कराने के साथ-साथ समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है।महुली पुलिस का कहना है कि पुलिसिंग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच सहयोग, विश्वास और आत्मीयता को और अधिक मजबूत किया जा रहा है, ताकि एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। - Khalilabad News