दुर्गा पूजा को लेकर सारण पुलिस अलर्ट, विभिन्न थानों में हुई शांति समिति की बैठक
शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के दिए गए निर्देश
सारण। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सारण जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार 8 अक्टूबर 2026 को जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ पर्व के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए दुर्गा पूजा के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।
बैठक के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे पर्व को आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ मनाएं तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
सारण पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना और उत्सव में शामिल हो सकें।
सारण पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि दुर्गा पूजा का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
Rahui, Nalanda | Oct 9, 2026