जोकीहाट: जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ आलम ने पैचेली गांव के अग्निपीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पैचेली गांव में विगत दिनों हुई अगलगी की घटना में कई घर जलकर राख हो गया था। शुक्रवार को शाम 5 बजे जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ आलम पैचेली गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया है।इस अग्निकांड में कई घर जलकर राख हो गया था। विधायक ने अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाक़ात कर नुकसान का जायज़ा लिया ।