जोकीहाट: महलगांव मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल, रेफर किया गया
महलगांव थाना क्षेत्र के उदा-महलगांव मार्ग पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक बच्चा गंभीर रूप से घायल।जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल बच्चा मोहम्मद सालिक भंसिया गांव निवासी बताया जा रहा है।सदर अस्पताल अररिया में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.