जोकीहाट: हरदार गांव में एक टावर से फीडर केबल और अर्थिंग केबल की हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज
जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदार गांव स्थित लगा एक टावर से फीडर केबल और अर्थिंग केबल की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई है।इस बाबत जमीन मालिक के पुत्र पंकज कुमार ने जोकीहाट थाना में आवेदन देकर बताया है कि जब बीते रात्रि टावर का नेटवर्क डाउन हुआ तो साइट पर जाने के बाद देखा कि फीडर केबल और अर्थिंग केबल को काटकर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया।