जोकीहाट: जोकीहाट हाईस्कूल चौक के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक महिला घायल, रेफर किया गया
अररिया बहादुरगंज एनएच-327 ई स्थित जोकीहाट हाईस्कूल चौक के समीप एक महिला सड़क पार बाजार के तरफ जा रही थी कि इसी बीच आ रही एक ट्रक ने महिला को अपने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिर स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना की जानकारी बुधवार को दोपहर 1 बजे मिली।