जोकीहाट: ट्रक और पिकअप वैन के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक बाल-बाल बचा
जोकीहाट नगर पंचायत स्थित नेशनल हाइवे धनपुरा ओवरब्रिज के समीप एक पिकअप और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। दरअसल अररिया के तरफ से आ रही एक मछली लदा पिकअप वैन ने ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची जोकीहाट थाना पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और चालक को उपचार के लिए भेजवाया।