सरकारी कार्यक्रम में मंच पर जमे थे महिला पार्षदों और नपाध्यक्ष के पति, निर्दलीय पार्षद ने मर्दानगी पर उठा दिया सवाल👇
वाकया मुरैना जिले के अम्बाह में मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के दौरान का है। मंच पर महिला पार्षदों की जगह उनके पति बैठे हुए थे, नपाध्यक्ष के पति जिनेश जैन भी कुर्सी पर जमे थे। यह देखकर निर्दलीय पार्षद विक्रम सिंह तोमर भड़क गए। उन्होंने सबके सामने ही सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि आमजनता ने महिलाओं को पार्षद चुना था तो उनकी जगह उनके पति मंच पर क्यों बैठे हैं। खास बात यह कि जब विक्रम तोमर पार्षद पतियों की मर्दानगी को चुनौती दे रहे थे, तब वे बेशर्मी के साथ हंस रहे थे।