सबलगढ़ लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
मुरैना। सबलगढ़ थाना क्षेत्र में जून 2025 में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू परमार, लुक्का उर्फ हंसराज सिकरवार और अंकेश प्रजापति के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 25 जून 2025 की रात धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार अपने दो मजदूरों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी मुंह पर साफी बांधे चार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल, नकदी, मोबाइल और पर्स लूट लिया था। पुलिस ने 19 नवंबर 2026 को ग्राम सेमई तिराहा, सबलगढ़ रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई मोटरसाइकिल सहित नकदी, मोबाइल और पर्स बरामद किया है। बरामद मशरूका की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है।