पोहरी अनुभाग के धतुरिया में 1 करोड़ रुपये कीमत की 20 बीघा भूमि को दबंगों के कब्जे से कराया मुक्त, 4 पट्टेधारी आदिवासियों को दिलाया कब्जा
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा दिए गए निर्देशो के परिपालन में पोहरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री जेपी गुप्ता ने राजस्व व पुलिस के संयुक्त दल की मौजूदगी में 1 करोड़ रुपये कीमत की 20 बीघा से अधिक भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराकर पट्टाधारियों को सुपुर्द किया गया है।
पोहरी अनुभाग के भैसरावन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धतुरिया में दबंगो द्वारा कई बर्षाे से 4 पट्टेदारी आदिवासियों की 20 बीघा से अधिक जमीन पर अवैध रूप से काबिज थे। एसडीएम जेपी गुप्ता के निर्देश पर राजस्व व पुलिस ने संयुक्त रूप से अबैध कब्जे को हटवाकर मौके पर खेत की जुताई करवाकर पट्टेधारियों श्रिया आदिवासी,रूकम आदिवासी, पेमा आदिवासी व मंगा आदिवासी को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया गया, साथ ही व्यवधान करने बालो के विरूद्द बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीएम जेपी गुप्ता, नायब तहसीलदार सरिता भदौरिया, रेंजर श्रुति राठौर,आरआई, पटवारी व पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#shivpuri
92 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026