शिवपुरी में अंडर-18 बालिका हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ;
श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर के हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर राज्य स्तरीय हॉकी फीडर सेंटर अंडर-18 बालिका हॉकी खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस तीन दिवसीय (29 से 31 अक्टूबर 2026) प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा किया गया।
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के 29 जिलों में संचालित हॉकी फीडर सेंटर के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में शिवपुरी, सिवनी, खरगौन, रायसेन, ग्वालियर, गुना, सागर और रतलाम सहित कुल 08 जिलों की बालिका टीमें सहभागिता कर रही हैं। यह मुकाबले खेल परिसर के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर स्थापित फ्लड लाइट में लीग पद्धति के आधार पर डे/नाइट में खेले जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक टीम को 3-3 मैच खेलने का अवसर मिल रहा है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बालिका खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने और उसे निखारने के सुनहरे अवसर प्राप्त होते हैं।
CM Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
SP Shivpuri
#shivpuri
67 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026