अटरू: अटरू में ढोक तलाई स्टेडियम की अव्यवस्था को लेकर नगर कांग्रेस ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
Atru, Baran | Aug 20, 2026 अटरू कस्बे के ढोक तलाई खेल मैदान के निर्माण के बाद से दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि खेल मैदान अव्यवस्थाओ का शिकार हो रहा है, यहां करंट के तार फैले हें, मोहल्ले वासियों ने कचरा डालना शुरू कर दिया है वहीँ स्टेडियम से नाली निकलने से गन्दगी का साम्राज्य बना रहता है जिसपर एसडीएम अंजना सहरावत को ज्ञापन दिया गया है