पटियाली: पटियाली सेंट केएम इंटर कॉलेज में मेहंदी-रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
पटियाली। सेंट केएम इंटर कॉलेज में दो दिवसीय मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी डिजाइन व सुंदर रंगोलियां बनाकर प्रतिभा दिखाई। प्रियंका, ममता व कंचन वार्ष्णेय निर्णायक रहीं। दीपिका व सीमा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य शोभित सिंह चौहान ने बताया कि विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।