आज़मनगर: आजमनगर: विधायक ने केलाबाड़ी विद्यालय की चारदीवारी और गेट निर्माण का शिलान्यास किया
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के केलाबाड़ी में मंगलवार को शाम चार बजे विधायक निशा सिंह ने विद्यालय के चार दिवारी एवं गेट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक निशा सिंह ने बताया कि विद्यालय के चारों ओर चार दिवारी के निर्माण कार्य हो जाने और गेट के निर्माण कार्य हो जाने से छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों को भी काफी सुविधा होगी।