आज़मनगर: आजमनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
आजमनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या मामले में मुख्य आरोपी को सोमवार को बारसोई स्टेशन के समीप गिरफ्तार किया गया। जिसको लेकर एसपी वैभव शर्मा ने शाम पांच बजे जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी का नाम गुलाम हुसैन उर्फ नैयर है जो आजमनगर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है जिसे जेल भेज दिया गया है।