आज़मनगर: आजमनगर के पोठीया गांव में भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, पूर्व सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के पोठिया गांव में रविवार को शाम पांच बजे अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी के अलावा कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सांसद का आयोजकों द्वारा अभिनंदन भी किया गया। वहीं पूर्व सांसद ने आयोजिकों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दिया।