प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
......................
आज दिनांक- 8 जुलाई 2026 को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग कार्यालय, नालन्दा में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) अंतर्गत वितरण किए गए बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
इस विशेष शिविर का उद्देश्य बैट्री चालित तिपहिया साइकिलों में उत्पन्न तकनीकी खराबियों का निःशुल्क निराकरण करना, गारंटी अवधि के अंतर्गत खराब बैट्री एवं चार्जर को बदलना तथा दिव्यांगजन को निर्बाध रूप से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में अधिकृत तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा लाभुकों के वाहनों का परीक्षण कर आवश्यक मरम्मत की गई तथा गारंटी के अंतर्गत आने वाले दोषपूर्ण बैट्री एवं चार्जर को बदलने की कार्रवाई की गई।
जिला/प्रखंड स्तर पर निःशुल्क शिविर का आयोजन निम्न प्रकार किया जाता है:-
1. नालन्दा जिला अंतर्गत सभी प्रखंड में दिनांक 07.07.2026 से 08.07.2026 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकारण कोषांग, नालन्दा में 10:00 बजे पूर्वाहन से 02:00 बजे अपराहन तक बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन है।
2. अनुमंडल हिलसा अंतर्गत सभी प्रखंड में दिनांक 09.07.2026 को प्रखंड कार्यालय, करायपरशुराय में 10:00 बजे पूर्वाहन से 02:00 बजे अपराहन तक बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
3. अनुमंडल राजगीर अंतर्गत सभी प्रखंड में दिनांक 10.07.2026 को प्रखंड कार्यालय, सिलाव में 10:00 बजे पूर्वाहन से 02:00 बजे अपराहन तक बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) के सभी लाभुकों को सूचित किया जाता है कि जिनकी बैट्री चालित तिपहिया साइकिल में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या है अथवा गारंटी अवधि के अंतर्गत बैट्री या चार्जर खराब हो गया है, वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपनी तिपहिया साइकिल तथा संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर निःशुल्क मरम्मत एवं प्रतिस्थापन सुविधा का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
37 views | Nalanda, Bihar | Jul 8, 2026