प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
--------------श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में आज दिनांक-09/07/2026 को राजगीर परिसदन में श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों एवं राजगीर में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ मेला की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं।
समीक्षा बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने ब्रह्मकुंड, जरासंध अखाड़ा आर्ट गैलरी तथा संस्कृत सक्षम उत्पाद समूह राजगीर का स्थल निरीक्षण किया।
ब्रह्मकुंड में उन्होंने स्नान घाट, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जरासंध अखाड़ा में परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक सुविधाओं की समीक्षा की गई।
आर्ट गैलरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय कला, संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।
वहीं संस्कृत उत्पाद समूह के निरीक्षण के दौरान स्थानीय उत्पादों के निर्माण, प्रदर्शन एवं विपणन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्थानीय हस्तशिल्प एवं उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विकासात्मक कार्य एवं मेला संबंधी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।
इस बैठक/स्थल निरीक्षण में उप विकास आयुक्त नालंदा,अपर समाहर्त्ता नालंदा, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, नजारत उप समाहर्ता नालंदा विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा नालंदा एवं सभी संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Energy Department, Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
3 views | Nalanda, Bihar | Jul 9, 2026