Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ........................... आज दिनांक 09 जुलाई, 2026 को दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 32 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आवेदक द्वारा बताए गए गौपालन करने से संबंधित मामले के शीघ्र निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला गव्य विकास पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया। आवेदक द्वारा बताए गए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित मामले जिलाधिकारी महोदय द्वारा मामले के निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए जमीन देने के नाम पर धोखाधड़ी करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी, बिहारशरीफ , नालंदा को निर्देश दिया गया आवेदक द्वारा बताए गए भूमि से संबंधित फर्जी रसीद रद्द करने संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए आम रास्ता को अवरुद्ध करने संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ ,नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए छठ घाट में नाला निर्माण कार्य से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर आयुक्त, नगर निगम, बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए तीन महीने बीत जाने के बाद भी सीएनजी कनेक्शन नहीं मिलने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी,नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए राशन कार्ड पुनः चालू करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Shrawon kumar Press Information Bureau - PIB, Government of India General Administration Department, Govt. of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Animals&FisheriesDept

12 views | Nalanda, Bihar | Jul 9, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
---------------- 
राजगीर के प्राकृतिक जलस्रोतों के सूखने पर जिला अधिकारी सख्त; उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच, अवैध  बोरिंग पर तत्काल रोक।

ब्रह्मकुंड परिसर विकास कार्य के दौरान मिली ऐतिहासिक पुरावशेष (Artifact); तथ्यों की जांच के लिए प्रशासन ने ASI को लिखा पत्र।

राजगीर : समीक्षा बैठक के उपरांत आज जिला अधिकारी (नालंदा) महोदया द्वारा राजगीर स्थित ऐतिहासिक एवं पवित्र ब्रह्मकुंड परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे विकास कार्यों (जनेऊ भवन के शिलान्यास/फाउंडेशन कार्य) की प्रगति का जायजा लिया तथा प्राकृतिक जलधाराओं के संरक्षण को लेकर कई कड़े निर्देश जारी किए।

विकास कार्य के दौरान मिले ऐतिहासिक पुरावशेष; ASI करेगी जांच
निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी को अवगत कराया गया कि ब्रह्मकुंड परिसर में 'जनेऊ भवन' के फाउंडेशन कार्य (सॉफ्ट निर्माण कार्य) के लिए की जा रही खुदाई के दौरान कुछ प्राचीन पुरावशेष (Artifacts) प्राप्त हुए हैं, जिनका अत्यधिक ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व हो सकता है।
इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा तत्काल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI - Archaeological Survey of India) को एक आधिकारिक सूचित किया जाएगा, ताकि प्राप्त पुरावशेषों की प्राचीनता और ऐतिहासिक तथ्यों की सत्यता की सटीक जांच (Ascertain) की जा सके।

पुरातत्व विभाग के निर्णय पर निर्भर करेगा आगे का कार्य

जिला अधिकारी महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि ASI की जांच में इस स्थल का पुरातात्विक या ऐतिहासिक महत्व प्रमाणित होता है, तो संबंधित नियम-कायदों के तहत इस पूरे क्षेत्र को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सौंप (Hand over) दिया जाएगा। वहीं, यदि जांच में ऐसी कोई पुष्टि नहीं होती है, तो परिसर का निर्धारित विकास प्रोजेक्ट पूर्व की भांति सुचारू रूप से जारी रहेगा।

प्राकृतिक जलधाराओं के सूखने पर स्थानीय नागरिकों ने जताई चिंता

दौरे के क्रम में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और जागरूक सामाजिक समूहों ने जिला अधिकारी महोदया को यह भी अवगत कराया कि जो प्राकृतिक जलधाराएं पूर्व में साल के बारह महीने अविरल प्रवाहित होती थीं, उनमें से कई अब सूख चुकी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा इसका मुख्य कारण आस-पास के क्षेत्रों में अत्यधिक और अंधाधुंध निजी बोरिंग होना बताया गया, जिससे भूगर्भ जल का अत्यधिक दोहन हो रहा है।

जिला अधिकारी द्वारा लिए गए अन्य कड़े निर्णय और निर्देश

उच्च स्तरीय शोध एवं एक्शन कमेटी का गठन: राजगीर के इन ऐतिहासिक एवं पवित्र जलस्रोतों के सूखने की समस्या के स्थाई समाधान के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति (High-Level Research Committee) का गठन किया जाएगा, जो इसके वैज्ञानिक कारणों पर शोध करेगी। इसके साथ ही, धरातल पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक एक्शन कमेटी भी काम करेगी।

अवैध  बोरिंग पर तत्काल रोक: जिला अधिकारी महोदया ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि कुंडों के आस-पास के क्षेत्रों में हो रहे सभी अवैध बोरिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Building Construction Department, Govt. of Bihar 
Bihar Sharif Nagar Nigam

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ---------------- राजगीर के प्राकृतिक जलस्रोतों के सूखने पर जिला अधिकारी सख्त; उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच, अवैध बोरिंग पर तत्काल रोक। ब्रह्मकुंड परिसर विकास कार्य के दौरान मिली ऐतिहासिक पुरावशेष (Artifact); तथ्यों की जांच के लिए प्रशासन ने ASI को लिखा पत्र। राजगीर : समीक्षा बैठक के उपरांत आज जिला अधिकारी (नालंदा) महोदया द्वारा राजगीर स्थित ऐतिहासिक एवं पवित्र ब्रह्मकुंड परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे विकास कार्यों (जनेऊ भवन के शिलान्यास/फाउंडेशन कार्य) की प्रगति का जायजा लिया तथा प्राकृतिक जलधाराओं के संरक्षण को लेकर कई कड़े निर्देश जारी किए। विकास कार्य के दौरान मिले ऐतिहासिक पुरावशेष; ASI करेगी जांच निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी को अवगत कराया गया कि ब्रह्मकुंड परिसर में 'जनेऊ भवन' के फाउंडेशन कार्य (सॉफ्ट निर्माण कार्य) के लिए की जा रही खुदाई के दौरान कुछ प्राचीन पुरावशेष (Artifacts) प्राप्त हुए हैं, जिनका अत्यधिक ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व हो सकता है। इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा तत्काल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI - Archaeological Survey of India) को एक आधिकारिक सूचित किया जाएगा, ताकि प्राप्त पुरावशेषों की प्राचीनता और ऐतिहासिक तथ्यों की सत्यता की सटीक जांच (Ascertain) की जा सके। पुरातत्व विभाग के निर्णय पर निर्भर करेगा आगे का कार्य जिला अधिकारी महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि ASI की जांच में इस स्थल का पुरातात्विक या ऐतिहासिक महत्व प्रमाणित होता है, तो संबंधित नियम-कायदों के तहत इस पूरे क्षेत्र को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सौंप (Hand over) दिया जाएगा। वहीं, यदि जांच में ऐसी कोई पुष्टि नहीं होती है, तो परिसर का निर्धारित विकास प्रोजेक्ट पूर्व की भांति सुचारू रूप से जारी रहेगा। प्राकृतिक जलधाराओं के सूखने पर स्थानीय नागरिकों ने जताई चिंता दौरे के क्रम में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और जागरूक सामाजिक समूहों ने जिला अधिकारी महोदया को यह भी अवगत कराया कि जो प्राकृतिक जलधाराएं पूर्व में साल के बारह महीने अविरल प्रवाहित होती थीं, उनमें से कई अब सूख चुकी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा इसका मुख्य कारण आस-पास के क्षेत्रों में अत्यधिक और अंधाधुंध निजी बोरिंग होना बताया गया, जिससे भूगर्भ जल का अत्यधिक दोहन हो रहा है। जिला अधिकारी द्वारा लिए गए अन्य कड़े निर्णय और निर्देश उच्च स्तरीय शोध एवं एक्शन कमेटी का गठन: राजगीर के इन ऐतिहासिक एवं पवित्र जलस्रोतों के सूखने की समस्या के स्थाई समाधान के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति (High-Level Research Committee) का गठन किया जाएगा, जो इसके वैज्ञानिक कारणों पर शोध करेगी। इसके साथ ही, धरातल पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक एक्शन कमेटी भी काम करेगी। अवैध बोरिंग पर तत्काल रोक: जिला अधिकारी महोदया ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि कुंडों के आस-पास के क्षेत्रों में हो रहे सभी अवैध बोरिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar Building Construction Department, Govt. of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam

Nalanda, Bihar | Jul 9, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
--------------श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में आज दिनांक-09/07/2026 को राजगीर परिसदन में श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों एवं राजगीर में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ मेला की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं।

समीक्षा बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने ब्रह्मकुंड, जरासंध अखाड़ा आर्ट गैलरी तथा संस्कृत सक्षम उत्पाद समूह राजगीर का स्थल निरीक्षण किया।

ब्रह्मकुंड में उन्होंने स्नान घाट, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जरासंध अखाड़ा में परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक सुविधाओं की समीक्षा की गई।

आर्ट गैलरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय कला, संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। 

वहीं संस्कृत उत्पाद समूह के निरीक्षण के दौरान स्थानीय उत्पादों के निर्माण, प्रदर्शन एवं विपणन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्थानीय हस्तशिल्प एवं उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विकासात्मक कार्य एवं मेला संबंधी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।

इस बैठक/स्थल निरीक्षण में उप विकास आयुक्त नालंदा,अपर समाहर्त्ता नालंदा,  अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, नजारत उप समाहर्ता नालंदा विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा नालंदा एवं सभी संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
Energy Department, Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। --------------श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में आज दिनांक-09/07/2026 को राजगीर परिसदन में श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों एवं राजगीर में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ मेला की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। समीक्षा बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने ब्रह्मकुंड, जरासंध अखाड़ा आर्ट गैलरी तथा संस्कृत सक्षम उत्पाद समूह राजगीर का स्थल निरीक्षण किया। ब्रह्मकुंड में उन्होंने स्नान घाट, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जरासंध अखाड़ा में परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक सुविधाओं की समीक्षा की गई। आर्ट गैलरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय कला, संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। वहीं संस्कृत उत्पाद समूह के निरीक्षण के दौरान स्थानीय उत्पादों के निर्माण, प्रदर्शन एवं विपणन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्थानीय हस्तशिल्प एवं उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विकासात्मक कार्य एवं मेला संबंधी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। इस बैठक/स्थल निरीक्षण में उप विकास आयुक्त नालंदा,अपर समाहर्त्ता नालंदा, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, नजारत उप समाहर्ता नालंदा विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा नालंदा एवं सभी संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar Department of Tourism, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 9, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
......................

श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा दिनांक 08.07.2026 को सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ आपूर्ति टास्क फोर्स अंतर्गत आपूर्ति संबंधी विभिन्न विषयो यथा खाद्यान्नों का उठाव, प्रेषण, Parakh app से उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण आदि के साथ-साथ खरीफ विपणन मौसम अंतर्गत कुल अधिप्राप्त धान, अधिप्राप्त धान के समतुल्य राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराये गये सी०एम०आर०, सी०एम०आर० के समतुल्य भुगतान की गयी राशि आदि विषयों की समीक्षा की गयी।

आपूर्ति संबंधी विषयों की समीक्षा के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि माह जून में जिला को आवंटित खाद्यान्न के विरूद्ध लगभग 97.93 प्रतिशत खाद्यान्न तथा राशन कार्ड के अनुसार लगभग 90.70 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण हुआ है। वहीं माह जुलाई 2026 अंतर्गत अभी सात टी०पी०डी०एस० गोदामों क्रमशः बिहारशरीफ बाजार समिति, सिलाव, एकंगरसराय, अस्थावाँ, इसल इसलामपुर, हिलसा तथा चण्डी से कुल निर्गत एस०आई०ओ० की मात्रा से 50 प्रतिशत से भी कम एस०आई०ओ० का प्रेषण (Dispatch) करने के कारण अभी तक मात्र 20.85 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण किया गया है। साथ ही अवगत कराया गया कि जिला में लगभग 92.72 प्रतिशत लाभुकों का e-kyc किया गया है एवं जिला में अवस्थित सभी ज०वि०प्र० दुकानों में से मात्र 15.44 प्रतिशत दुकानों का निरीक्षण PDS Parakh App से किया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभागीय निदेशानुसार उचित मूल्य की दुकानों के साथ कम से कम 250 राशन कार्ड टैग किया जाना आवश्यक है परंतु जिला अंतर्गत कुल 251 दुकान ऐसे हैं जिनसे 250 से कम राशन कार्ड टैग है।

उपरोक्त के आलोक में लाभुकों के e-kyc एवं माह जून 2026 में खाद्यान्न वितरण के विषय पर जिला पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया परंतु माह जुलाई 2026 अंतर्गत खाद्यान्नों का प्रेषण की धीमी गति तथा इस कारण वितरण प्रतिशत प्रभावित रहने तथा जिले की स्थिति रैंकिग निचले स्थान पर रहने पर असंतोष व्यक्त किया गया। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया गया कि परिवहन-सह-हथालन अभिकर्ता को अपने स्तर से निदेशित तथा उक्त संबंध में समीक्षा करते हुए निर्धारित समय में शत्-प्रतिशत खाद्यान्न को प्रेषित (Dispatched) कराना सुनिश्चित करें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि लगातार समीक्षा करते हुए खाद्यान्नों के प्रेषण के पश्चात् शत्-प्रतिशत खाद्यानों का वितरण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में फेयर प्राईस डीलर्स एशोसिएशन के महामंत्री श्री वरूण सिंह द्वारा ज०वि०प्र० विक्रेता को मार्जिन मनी के भुगतान तथा epos मशीन को 2जी0 से 4जी0 में अपग्रेड करने के अनुरोध पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उक्त दोनों संबंध में उनके स्तर से विभाग से पत्राचार करने का निदेश दिया गया।

अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 में पैक्स/व्यापारमंडलों के द्वारा पंजीकृत किसानों से अधिप्राप्ति किये गये धान की मात्रा 132967.46 MT के समतुल्य कुल 90285.19 मे0टन सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना है। जिसके विरूद्ध 79344.110 मे0टन सी०एम०आर० प्राप्त किया गया है जो 87.88% है तथा कुल 10941.08 मे०टन (लगभग 377.27 लॉट) सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना शेष है।

इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक को निदेश दिया गया कि वे शेष सी०एम०आर० के दैनिक लक्ष्य का निर्धारण कर उसके अनुरूप सी०एम०आर० प्राप्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही तीनों अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे भी वैसे पैक्स जिनके पास राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराने हेतु सी०एम०आर० अवशेष है का लगातार समीक्षा करते हुए दिनांक 15.07.2026 तक शत् प्रतिशत सी०एम०आर० राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालंदा, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालंदा, प्रबंध निदेशक, नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, बिहारशरीफ व अन्य पदाधिकारी सहित पैक्स ऐसोशिएसन के सदस्य, राईस मिल ऐसोशिएसन के सदस्य तथा फेयर प्राईस डीलर्स एशोसिएशन के महामंत्री श्री वरूण सिंह मौजूद रहे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Co-operative Department, Govt. of Bihar 
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ...................... श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा दिनांक 08.07.2026 को सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ आपूर्ति टास्क फोर्स अंतर्गत आपूर्ति संबंधी विभिन्न विषयो यथा खाद्यान्नों का उठाव, प्रेषण, Parakh app से उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण आदि के साथ-साथ खरीफ विपणन मौसम अंतर्गत कुल अधिप्राप्त धान, अधिप्राप्त धान के समतुल्य राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराये गये सी०एम०आर०, सी०एम०आर० के समतुल्य भुगतान की गयी राशि आदि विषयों की समीक्षा की गयी। आपूर्ति संबंधी विषयों की समीक्षा के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि माह जून में जिला को आवंटित खाद्यान्न के विरूद्ध लगभग 97.93 प्रतिशत खाद्यान्न तथा राशन कार्ड के अनुसार लगभग 90.70 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण हुआ है। वहीं माह जुलाई 2026 अंतर्गत अभी सात टी०पी०डी०एस० गोदामों क्रमशः बिहारशरीफ बाजार समिति, सिलाव, एकंगरसराय, अस्थावाँ, इसल इसलामपुर, हिलसा तथा चण्डी से कुल निर्गत एस०आई०ओ० की मात्रा से 50 प्रतिशत से भी कम एस०आई०ओ० का प्रेषण (Dispatch) करने के कारण अभी तक मात्र 20.85 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण किया गया है। साथ ही अवगत कराया गया कि जिला में लगभग 92.72 प्रतिशत लाभुकों का e-kyc किया गया है एवं जिला में अवस्थित सभी ज०वि०प्र० दुकानों में से मात्र 15.44 प्रतिशत दुकानों का निरीक्षण PDS Parakh App से किया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभागीय निदेशानुसार उचित मूल्य की दुकानों के साथ कम से कम 250 राशन कार्ड टैग किया जाना आवश्यक है परंतु जिला अंतर्गत कुल 251 दुकान ऐसे हैं जिनसे 250 से कम राशन कार्ड टैग है। उपरोक्त के आलोक में लाभुकों के e-kyc एवं माह जून 2026 में खाद्यान्न वितरण के विषय पर जिला पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया परंतु माह जुलाई 2026 अंतर्गत खाद्यान्नों का प्रेषण की धीमी गति तथा इस कारण वितरण प्रतिशत प्रभावित रहने तथा जिले की स्थिति रैंकिग निचले स्थान पर रहने पर असंतोष व्यक्त किया गया। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया गया कि परिवहन-सह-हथालन अभिकर्ता को अपने स्तर से निदेशित तथा उक्त संबंध में समीक्षा करते हुए निर्धारित समय में शत्-प्रतिशत खाद्यान्न को प्रेषित (Dispatched) कराना सुनिश्चित करें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि लगातार समीक्षा करते हुए खाद्यान्नों के प्रेषण के पश्चात् शत्-प्रतिशत खाद्यानों का वितरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में फेयर प्राईस डीलर्स एशोसिएशन के महामंत्री श्री वरूण सिंह द्वारा ज०वि०प्र० विक्रेता को मार्जिन मनी के भुगतान तथा epos मशीन को 2जी0 से 4जी0 में अपग्रेड करने के अनुरोध पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उक्त दोनों संबंध में उनके स्तर से विभाग से पत्राचार करने का निदेश दिया गया। अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 में पैक्स/व्यापारमंडलों के द्वारा पंजीकृत किसानों से अधिप्राप्ति किये गये धान की मात्रा 132967.46 MT के समतुल्य कुल 90285.19 मे0टन सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना है। जिसके विरूद्ध 79344.110 मे0टन सी०एम०आर० प्राप्त किया गया है जो 87.88% है तथा कुल 10941.08 मे०टन (लगभग 377.27 लॉट) सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना शेष है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक को निदेश दिया गया कि वे शेष सी०एम०आर० के दैनिक लक्ष्य का निर्धारण कर उसके अनुरूप सी०एम०आर० प्राप्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही तीनों अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे भी वैसे पैक्स जिनके पास राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराने हेतु सी०एम०आर० अवशेष है का लगातार समीक्षा करते हुए दिनांक 15.07.2026 तक शत् प्रतिशत सी०एम०आर० राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालंदा, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालंदा, प्रबंध निदेशक, नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, बिहारशरीफ व अन्य पदाधिकारी सहित पैक्स ऐसोशिएसन के सदस्य, राईस मिल ऐसोशिएसन के सदस्य तथा फेयर प्राईस डीलर्स एशोसिएशन के महामंत्री श्री वरूण सिंह मौजूद रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Co-operative Department, Govt. of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 9, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
......................

आज दिनांक- 8 जुलाई 2026 को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग कार्यालय, नालन्दा में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) अंतर्गत वितरण किए गए बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

इस विशेष शिविर का उद्देश्य बैट्री चालित तिपहिया साइकिलों में उत्पन्न तकनीकी खराबियों का निःशुल्क निराकरण करना, गारंटी अवधि के अंतर्गत खराब बैट्री एवं चार्जर को बदलना तथा दिव्यांगजन को निर्बाध रूप से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में अधिकृत तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा लाभुकों के वाहनों का परीक्षण कर आवश्यक मरम्मत की गई तथा गारंटी के अंतर्गत आने वाले दोषपूर्ण बैट्री एवं चार्जर को बदलने की कार्रवाई की गई।

जिला/प्रखंड स्तर पर निःशुल्क शिविर का आयोजन निम्न प्रकार किया जाता है:-

1. नालन्दा जिला अंतर्गत सभी प्रखंड में दिनांक 07.07.2026 से 08.07.2026 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकारण कोषांग, नालन्दा में 10:00 बजे पूर्वाहन से 02:00 बजे अपराहन तक बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन  है।

2. अनुमंडल हिलसा अंतर्गत सभी प्रखंड में दिनांक 09.07.2026 को प्रखंड कार्यालय, करायपरशुराय में 10:00 बजे पूर्वाहन से 02:00 बजे अपराहन तक बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन  किया जाएगा।

3. अनुमंडल राजगीर अंतर्गत सभी प्रखंड में दिनांक 10.07.2026 को प्रखंड कार्यालय, सिलाव में 10:00 बजे पूर्वाहन से 02:00 बजे अपराहन तक बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन  किया जाएगा।

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) के सभी लाभुकों को सूचित किया जाता है कि जिनकी बैट्री चालित तिपहिया साइकिल में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या है अथवा गारंटी अवधि के अंतर्गत बैट्री या चार्जर खराब हो गया है, वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपनी तिपहिया साइकिल तथा संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर निःशुल्क मरम्मत एवं प्रतिस्थापन सुविधा का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ...................... आज दिनांक- 8 जुलाई 2026 को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग कार्यालय, नालन्दा में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) अंतर्गत वितरण किए गए बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का उद्देश्य बैट्री चालित तिपहिया साइकिलों में उत्पन्न तकनीकी खराबियों का निःशुल्क निराकरण करना, गारंटी अवधि के अंतर्गत खराब बैट्री एवं चार्जर को बदलना तथा दिव्यांगजन को निर्बाध रूप से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में अधिकृत तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा लाभुकों के वाहनों का परीक्षण कर आवश्यक मरम्मत की गई तथा गारंटी के अंतर्गत आने वाले दोषपूर्ण बैट्री एवं चार्जर को बदलने की कार्रवाई की गई। जिला/प्रखंड स्तर पर निःशुल्क शिविर का आयोजन निम्न प्रकार किया जाता है:- 1. नालन्दा जिला अंतर्गत सभी प्रखंड में दिनांक 07.07.2026 से 08.07.2026 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकारण कोषांग, नालन्दा में 10:00 बजे पूर्वाहन से 02:00 बजे अपराहन तक बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन है। 2. अनुमंडल हिलसा अंतर्गत सभी प्रखंड में दिनांक 09.07.2026 को प्रखंड कार्यालय, करायपरशुराय में 10:00 बजे पूर्वाहन से 02:00 बजे अपराहन तक बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। 3. अनुमंडल राजगीर अंतर्गत सभी प्रखंड में दिनांक 10.07.2026 को प्रखंड कार्यालय, सिलाव में 10:00 बजे पूर्वाहन से 02:00 बजे अपराहन तक बैट्री चालित तिपहिया साईकिल के तकनीकी मरम्मती / खराब बैट्री/चार्जर बदलने (गारंटी में) हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) के सभी लाभुकों को सूचित किया जाता है कि जिनकी बैट्री चालित तिपहिया साइकिल में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या है अथवा गारंटी अवधि के अंतर्गत बैट्री या चार्जर खराब हो गया है, वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपनी तिपहिया साइकिल तथा संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर निःशुल्क मरम्मत एवं प्रतिस्थापन सुविधा का लाभ अवश्य प्राप्त करें। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 8, 2026